फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी पलटी, चार घायल

Fri, 03 Jan 2014 05:46 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 18 जनवरी को प्रस्तावित सभा स्थल का जायजा लेकर लौट रहे सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी पलट गई। इसमें उनका चालक, अर्दली व दो गार्ड जख्मी हो गए। खुद एडीएम की गाड़ी में होने की वजह से सिटी मजिस्ट्रेट बच गए।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के बबना स्थित बाबू सिंह डिग्री कालेज में 18 जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जनसभा के मद्देनजर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट प्रभूनाथ सभास्थल का जायजा लेने गए थे। निरीक्षण के बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रभूनाथ और अपर जिलाधिकारी एक ही गाड़ी में सवार हो गए। दोपहर करीब 1:45 बजे गांव जैतपुर के सामने सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक जगदीश, गार्ड ओमवीर व अखिलेश, अर्दली जगपाल घायल हो गए। जगपाल ने मोबाइल से एडीएम के ड्राइवर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट व एडीएम वापस घटनास्थल पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को फतेहगढ़ के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार सदर आरपी चौधरी मौके पर पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी को क्रेन की मदद से जिला मुख्यालय भेजवाया। तहसीलदार ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी के स्टेयरिंग का गुल्ला टूट गया था, जिससे दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें