फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे स्टेशनों पर निजी कर्मी बांटेंगे टिकट

Sat, 28 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक ने शुक्रवार को फर्रुखाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। माल गोदाम का प्लेटफार्म नीचा देखकर उन्हाेंने नाराजगी जाहिर की । साथ में आए मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य ने कहा कि जल्द ही छोटी स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियाें से टिकटों का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे।
शुक्रवार की सुबह प्राइवेट वाहन से मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल और मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य आशीष भाटिया फर्रुखाबाद स्टेशन पहुंचे। यहां आशीष भाटिया ने कहा कि जल्द ही इस ट्रैक पर पड़ने वाले छोटे स्टेशनाें पर टिकट वितरण का काम प्राइवेट फर्मों के हवाले किया जाएगा। ब्राडगेज को लेकर 1 जनवरी से बरेली बदायूं और 15 फरवरी से बदायूं से कासगंज के बीच ट्रैक को ब्लाक कर दिया जाएगा। जुलाई में ट्रैक को दोबारा चालू कर दिया जाएगा। इसके बाद कासगंज कानपुर ट्रैक पर कई लंबी दूरी की गाड़ियां मिलेंगी। अफसरों ने माल गोदाम का भी निरीक्षण किया। यहां प्लेटफार्म को नीचा देख कर नाराजगी जाहिर की। मंडल रेल प्रबंधक चंदमोहन जिंदल ने कहा कि प्लेटफार्म ऊंचा होने पर पल्लेदारों को काफी राहत मिलेगी। रैक के बारे में जानकारी पर पता चला कि हर महीने 12-13 रैक आती जाती हैं। आलू की सीजन में इनकी संख्या बढ़ जाती है। डीआरएम चंद्रमोहन ने विकलांग शौचालय का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें गंदगी मिली।
विज्ञापन

रिजर्वेशन का समय कम करने की कवायद
फर्रुखाबाद। मंडल रेल प्रबंधक चंद्रमोहन जिंदल और मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य आशीष भाटिया रिजर्वेशन काउंटर पर भी पहुंचे। यहां पर इन्हाेंने कर्मचारियों के बारे में जानकारी की । मालूम हुआ कि यहां तीन कर्मचारी हैं। रात 8 बजे तक रिजर्वेशन किया जाता है। आशीष भाटिया ने इस संबंध में चंद्रमोहन से वार्ता की। बताया गया कि रेलवे विभाग अब जल्द ही यहां से एक कर्मचारी को कम करने के साथ ही रिजर्वेशन का समय शाम 6 बजे तक रखेगा।
समाजसेवी और व्यापारी अफसरों से मिले
फर्रुखाबाद। वनारस के मुख्य महासचिव यदुनंदन गोस्वामी के अलावा अन्य कई लोगों ने डीआरएम से मुलाकात की। इस दौरान यदुनंदन गोस्वामी ने कहा कि फतेहगढ़ जिले का मुख्यालय है। यहां पर ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। उनका कहना था कि उत्सर्ग और लखनऊ जयपुर एक्सप्रेस को यहां पर रोका जाए। अफसरों ने भरोसा दिया कि इनमें से एक ट्रेन को रोकने का प्रस्ताव दिया जाएगा। आगरा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन वहां से वापस नहीं आती है। उसे वापस कराने का प्रयास होना चाहिए। अफसरों ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ व्यापारियों ने बंद पड़े पुराने स्टेशन को किराए पर देने की बात कही। अफसरों ने व्यापारियों को इसके लिए पत्र भेजने की बात कही। सातनपुर निवासी राकेश कुमार ने सुअर लोडिंग करने की शुरुआत कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर पांच में नहीं लगेगा टीनशेड
फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर अभी तक टीनशेड नहीं बना है। इससे यात्रियाें को सर्दी, गर्मी और बरसात में दिक्कत होती है। इस टीन शेड के लिए व्यापारी और यात्री कई बार अफसरों को ज्ञापन दे चुके हैं। शुक्रवार को डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल से भी टीनशेड की मांग की गई। मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य आशीष भाटिया ने साफ तौर पर कहा कि रेलवे के पास इसे बनाने के लिए बजट नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें