फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 सीटों पर लोस चुनाव लड़ेगी पार्टी

Thu, 26 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के अध्यक्ष केके दीक्षित ने कहा कि पार्टी 40 से 50 सीटों पर लोकसभा चुुनाव लड़ेगी। पार्टी की ओर से 27 और 28 दिसंबर को मऊदरवाजा स्थित अमर गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया है। इस अधिवेशन में तय होगा कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन

आवास विकास स्थित शिवाजी पार्क में पत्रकार वार्ता के दौरान विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके दीक्षित ने कहा कि विकलांगों के हितों को लेकर ताउम्र संघर्ष करता रहूंगा। राजनीतिक दल विकलांगों को अछूत मानते है, लेकिन हम उन्हीं की अगुवाई कर रहे हैं। उनकी समस्या के निस्तारण में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को पूरे प्रदेश के विकलांग ही नहीं दूसरे लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में आप पार्टी से समर्थन लिया जाएगा। दिल्ली में जनता ने साबित कर दिया कि मौका सबको दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी विकलांगों के उपकरण में हुए फर्जीवाड़े के मुद्दे पर अभी भी लड़ाई लड़ रही है। विकलांगों को हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की ओर से जिले में जल्द ही विकलांग सम्मेलन बुलाने की घोषणा पर कहा कि विकलांगों के हित में होने वाले हर कार्य की तारीफ की जाएगी, लेकिन विकलांगों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान राजकुमारी, पकंज त्रिपाठी, विजय राठौर, दिलीप गुप्ता, विश्वनाथ राजपूत, मनोज राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें