फर्रुखाबाद। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत अपने बेटे पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोतवाली जा पहुंची। यहां पर वह कोतवाल के इंतजार में काफी देर तक बैठी रही। इसके बाद फोन से वार्ता करने के बाद चली गई।
शहर कोतवाली के मोहल्ला पल्ला बाजार निवासी पूर्व विधायक एवं सपा की वरिष्ठ नेता उर्मिला राजपूत के बेटे पंचशील राजपूत और मोहल्ला बागकूंचा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश मिश्रा उर्फ टिंकू के बीच मामूली विवाद हो लेकर फर्रुखाबाद महोत्सव में विवाद हुआ था। इस दौरान पंचशील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि राजेश ने लाइसेंसी राइफल उन पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। हालांकि भीड़ ने राजेश मिश्रा की पिटाई कर दी थी। इस दौरान राजेश कोतवाली से फरार हो गया था। फरार होने पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कराया था। अभी तक राजेश मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कोई भी प्रयास नहीं किया। इससे नाराज पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत सोमवार को शहर कोतवाली पहुंची। उस समय न तो कोतवाल और न ही एसएसआई कोतवाली में मौजूद थे। इसके बाद वह मुंशी आफिस पहुंची। यहां पर राजेश के भागने की जानकारी करने के साथ ही वह बाहर निकल आई। काफी देर तक वह बाहर बैठी रही। इसके बाद फोन से कोतवाल आरपी यादव से वार्ता की और वह वापस चली गईं।