फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सिपाही को गोली लगी

Mon, 23 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेपुर के सिपाही के निवास पर संदिग्ध हालात में पैर में गोली लगाने से घायल हो गया। फायर की आवाज सुन कर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे नाला मछरट्ठा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, एक अन्य युवक के संदिग्ध हालत में पेट में गोली लगी। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने में तैनात सिपाही मनोज यादव रविवार की शाम थाने के निवास पर था। इसी बीच अचानक फायर होने से गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के पीछे जा धंसी। गोली की आवाज सुन कर पुलिस कर्मी पहुंचे। दरोगा मेघराज सिंह सिपाही को लेकर आनन फानन में नाला मछरट्ठा स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मौजूद डाक्टर ने उसका इलाज करना शुरु कर दिया। बताया कि गोली उसके पैर में फंसी है। उधर, एसपी राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी।
उधर,जिला एटा थाना राजा का रामपुर निवासी अजय कुमार राठौर के शनिवार की रात संदिग्ध हालात में पेट में गोली लग गई। परिजनों ने घायल युवक को शहर के नाला मछरट्ठा स्थित अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

कमालगंज संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर निवासी महेश कुमार ने गांव के ही मनोज कुमार और सचिन आदि के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि आरोपी घर पर आए और गाली देते हुए मारपीट करने लगे। महेश ने आरोप लगाया कि सचिन ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। मोहल्ले के लोग आ गए तो हमलावर जानमाल की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मनोज को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें