फर्रुखाबाद। बिजली अधिकारियाें के साथ हुई वारदातों से विभाग में दहशत है। वारदात करने वालाें पर कार्रवाई की मांग को लेकर विभाग के कार्यालयाें में तीसरे दिन भी काम नहीं हुआ। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा।
19 दिसंबर को जेई सुधीर गुप्ता के साथ ठेके दार ने अभद्रता कर दी थी। इसके अगले दिन एसडीओ राहुल बाबू कटियार के साथ नगला दीना के तीन लोगाें ने मीटर बदलने का दबाव डाला। एसडीओ के बिल भुगतान की रसीद मांगने पर उनके साथ मारपीट कर दी गई। इससे विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियाें में दहशत है। यह कार्यालय में पीएसी तैनाती की मांग कर रहे हैं।
धरना में महामंत्री सुधीर गुप्ता ने कहा कि आरोपियाें पर कार्रवाई की जाए। एसडीओ राहुल बाबू ने कहा कि अराजक तत्वाें से जान का खतरा है। अरुवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारी इन वारदाताें को गंभीरता से लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। यहां हरिबरन सिंह, गौरव कुमार, संदीप कुमार, अरविंद यादव, संजय कुमार, अजय, रमेश कुमार, धीरज, शकील व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।