फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई महोत्सव में 30 को पहुंचें प्रधान-डीपीआरओ

Fri, 20 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीशचंद्र ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे ब्लाक सभागार में विकास खंड क्षेत्र के प्रधानों व बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रधानों और बीडीसी सदस्यों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

प्रधानों ने डीपीआरओ से ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों और कोटेदारों की शिकायत की। ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि कोटेदारों को एसडीएम के अधीन न रखकर बीडीओ के अधीन रखा जाए, जिससे कोटेदारों पर अंकुश रखा जा सके। इस पर डीपीआरओ ने कहा कि कोटेदारों की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह यादव ने प्रधानों का मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। डीपीआरओ ने बताया कि 30 दिसंबर को सैफई में प्रधानों का सम्मेलन है, जिसमें विकास खंड के सभी प्रधानों का पहुंचना आवश्यक है। डीपीआरओ ने प्रधानों को ग्राम पंचायतों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विमला देवी, एडीओ पंचायत विजेंद्र पाल, अशोक कुमार, प्रधान यदुनंदनलाल दुबे, राजीव यादव, महावीर सिंह, जलालुद्दीन खां, प्रेमसागर, रामपाल सिंह, दिनेशचंद्र यादव और प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें