फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन के कक्ष में ठेकेदार-कर्मी भिड़े

Fri, 20 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम में ठेकेदार अफसरों पर भारी पड़ने लगे हैं। गुरुवार को एक ठेकेदार ने अधिशासी अभियंता को उनके कार्यालय में पहुंच कर खरीखोटी सुनाई। इसका विरोध करने पर बिजली कर्मचारी नेता और ठेकेदार आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित डिवीजन कार्यालय में अधिशासी अभियंता ग्रामीण सूर्य प्रताप सिंह से रोहिलया निवासी ठेकेदार की टेंडर को लेकर कहासुनी हो गई। ठेकेदार ने अधिशासी अभियंता को खरीखोटी सुना दी। वहीं कार्यालय में मौजूद बिजली कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सुधीर गुप्ता ने विरोध किया। इसको लेकर सुधीर गुप्ता और ठेकेदार के बीच अधिकारी के सामने ही विवाद शुरू हो गया। हाथापाई की नौबत आने पर विभागीय कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया। बिजली कर्मचारी संघ ने कर्मचारियाें की बैठक कर संघर्ष समिति का गठन किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम को ज्ञापन देकर विभागीय कार्य विवादित ठेकेदार की फर्म को देने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सूर्य प्रताप ने बताया कि बिजली कर्मचारी संघ के सुधीर गुप्ता से ठेकेदार धीरज यादव का विवाद हो गया था। दोनों पक्षों को समझा दिया गया है। सुधीर गुप्ता ने बताया कि ठेकेदार धीरज यादव ने उनसे अभद्रता की है। उनके खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें