फर्रुखाबाद। दिल्ली में पिछले साल हुए गैंगरेप की घटना की याद में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पीडी महिला डिग्री कालेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया।
कमल क्लब के जिला संयोजक हिमांशु शुक्ला के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान का उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे असामाजिक कृत्यों को रोकना और समाज में उन्हें बराबरी का दर्जा देने का था। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अजित महाजन, शशांक शेखर मिश्रा, मयंक दुबे, धीरज कश्यप, अनुराग, रिशू दीक्षित, राजीव राठौर, गुंजन अग्रवाल, गौरव शुक्ला, गौतम अग्निहोत्री, अंचल सिंह परिहार, देवेश गुप्ता, प्रशांत कुमार और पंकज कुमार भी मौजूद रहे।