फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर चार पर रिपोर्ट

Sat, 14 Dec 2013 05:44 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर में घुसकर लूटपाट करने और पत्नी की हत्या करने के मामले में करीब दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कल्लू नगला निवासी रामविलास ने न्यायालय के आदेश पर गांव धारा नगला के रहने वाले मानसिंह, ब्रजेश कुमार, रामचंद्र और रामनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा गया कि 27 सितंबर 2013 को वह अपने खेत पर काम करने और बेटा शैलेश स्कूल गया था। घर में पत्नी लक्ष्मी देवी अकेली थी। इसी दौरान आरोपी आए और घर में लूटपाट की। विरोध करने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पत्नी का शव फांसी पर लटका रहे थे, तभी बेटा शैलेश आ गया और चिल्लाने लगा। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन सुनी नहीं गई। इस पर रामनिवास ने कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें