फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादा पूरा नहीं, प्रदर्शन एलान

Wed, 11 Dec 2013 05:43 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महापंचायत में किसान नेताओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। मंगलवार को किसान नेताओं ने अतिरिक्त एसडीएम श्रीराम सचान को ज्ञापन देकर वादा याद दिलाया। पांच दिन में समस्याआें का निस्तारण न होने पर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन का एलान किया गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान एसोसिएशन भारत ने शमसाबाद में 22 से 25 नवंबर तक महापंचायत की थी। इसमें खिमसेपुर, नगला बाग रठौरा, अलावलपुर, बिहार, पुरोहित, गुरुशादीनगर में चकबंदी प्रक्रिया समाप्त करने की मांग उठाई गई थी। बहोरिकपुर के मजरा कन्ही में अधूरे रोड को पूरा कराने, खिमसेपुर में जर्जर तार बदलवाना भी एजेंडे में शामिल था। अंत्योदय व बीपीएल राशनकार्ड भी पात्राें को देने की मांग भी रखी गई थी। एसोसिएशन नेता राधेश्याम शाक्य ने बताया कि एसडीएम सदर राकेश पटेल व एसओसी चकबंदी ने समस्याआें के निस्तारण का आश्वासन दिया था। अभी तक समस्याएं नहीं निपटी हैं। प्रभाकांत मिश्रा ने कहा कि पांच दिनों में मांग पूरी न होने पर 16 दिसंबर को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यहां प्रह्लाद कुमार, दिनेश कुमार, ओमपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें