फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायताें ने डीपीआरओ के फरमान को ठेंगा दिखा दिया है। डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने सचिवों और प्रधानाें को 15 नवंबर तक प्रिया साफ्टवेयर पर फ ीडिंग कराने का अल्टीमेेटम दिया था। इसके बाद भी 197 ग्राम पंचायताें ने फीडिंग नहीं कराई है। जिले में 512 ग्राम पंचायतें हैं।
ग्राम पंचायताें में खर्च धन का लेखाजोखा प्रिया साफ्टवेयर पर फीड होना है। इसके लिए पंचायत सचिवाें और प्रधानाें को कई बार हिदायत दी गई। वर्ष 2012-2013 का लेखाजोखा साफ्टवेयर पर दर्ज कराने में ग्राम पंचायतें दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं।
एक नवंबर तक 244 ग्राम पंचायताें ने आय-व्यय की फीड़िग नहीं कराई थी। इन्हें 15 नवंबर तक का अल्टीमेटम जारी हुआ था। इनमें 197 ग्राम पंचायताें ने अल्टीमेटम को हवा में उड़ा दिया। 15 दिनाें के अंतराल में 47 ग्राम पंचायताें ने ही फीडिंग करवाई है। डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट मैनेजर विजय पाल के मुताबिक 15 नवंबर के बाद साफ्टवेयर लॉक हो जाना है। ऐसी स्थिति में बाकी ग्राम पंचायताें की फीडिंग लटक जाएगी।
डीपीआरओ गिरीश चंद्र ने बताया कि पंचायत सचिवों को आय व्यय का ब्यौरा दर्ज कराने के लिए अंतिम चेतावनी दी गई थी। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।