फर्रुखाबाद। जिले के नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी सचिव संजीव कुमार ने बुधवार को दोपहर बाद कलेक्ट्रेट में अधिकारियाें के साथ समीक्षा बैठक की। सीन सितंबर की समीक्षा बैठक जैसा ही रहा। महकमों की प्रगति की बुकलेट से अधिकारियों से सवाल किए गए। निर्माण कार्यों में तेजी क ी अधिकारियों को हिदायतें दी गईं। गुणवत्ता पर जोर रहा। साथ ही निर्माण योजनाएं पूरी करने के लिए समय पूछा गया।
सचिव संजीव कुमार का लहजा समीक्षा के दौरान कूल-कूल रहा। उन्हाेंने हिदायतें भी दीं तो नरमी के साथ। पीडब्लूडी के कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति इस बार भी धीमी मिली। आरईएस, मंडी परिषद से बनवाई जा रही सड़कों के निर्माण की धीमी गति से वे नाराज हुए। निर्माण संस्थाओं ने इस बार भी बजट न मिलने का दुखड़ा सुनाया। सचिव ने विभागाें ने बजट मिलने में देरी की बाबत भी पूछा। उन्होंने फरवरी 2014 तक सड़कों के निर्माण क ो पूर कर लिए जाने का अल्टीमेटम दिया।
जल निगम को पेयजल की योजनाओं का काम जल्द पूरा कराने के लिए कहा। वर्ष 2012-2013 के लिए चयनित लोहिया गांवों में स्वच्छ शौचालयों के निर्माण के बारे में भी पड़ताल की गई। 4 ग्रामाें में काम अधूरा मिला। उन्हाेंने चिकित्सालयाें, आंगनबाड़ी केंद्रोें, माडल स्कूलाें के निर्माण की भौतिक व वित्तीय प्रगति भी पूछी। इसके अलावा वैकल्पिक ऊर्जा, पेंशन, कृषि व बागवानी विभाग के कामों की भी समीक्षा की।
बिजली विभाग के एसडीओ ने स्टोर से सामान मिलने में दिक्कत की बात कही। इस पर सचिव ने कहा कि एमडी से बात की जाएगी। सूचना गलत निकली तो कार्रवाई होगी। मंडी परिषद को गुणवत्ता परक काम की हिदायत दी गई। सचिव ने पिछले दौरे में कुम्हौली रोड का नमूना लिया था। गिट्टी लूज मिली थी। और भी खामियां थीं। खामियां सही न होने पर उन्हाेंने हिदायत दी। निर्माण निगम सेंट्रल जेल में चहारदीवारी का काम करा रहा है। उन्हाेंने विभागीय अधिकारियों को भी गुणवत्ता परक काम के लिए कहा। उन्हाेंने कहा कि गुणवत्ता ठीक न होेने से कैदियों के भागने का खतरा बन सकता है।
यहां डीएम पवन कु मार, सीडीओ डा. एससी श्रीवास्तव, पीडी डा. डीआर विश्वकर्मा, डीडीओ प्रह्लाद सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ सिंह, डीआईओएस भगवत पटेल, डीपीओ राजेश वर्मा, सीवीओ डा. पुष्प कुमार, लवी मिश्रा, संतोष यादव, शिवराम, रमानाथ द्विवेदी, गिरीश चंद्र, राम भरोसे आदि मौजूद रहे।
यहां करेंगे मुआयना
सचिव संजीव कुमार सेंट्रल जेल क ी चहारदीवारी का मुआयना कर सकते हैं। इसके अलावा सिंचाई विभाग के बनवाए जा रहे परकोपाइन स्पर, जौरा मार्ग, मीरपुर संपर्क मार्ग व अचरा से लखनपुर जाने वाले मार्ग का भी मुआयना कर सकते हैं। उन्हाेंने इन कार्यों के मुआयने के लिए बैठक में कहा भी है।
सीएनडीएस व बिजली अधिकारी गायब
सीएनडीएस संस्था से बैठक में कोई हाजिर नहंी हुआ। सीएनडीएस के कामों की समीक्षा से पहले सचिव ने पूछा कि विभाग से कौन है तो चुप्पी बन गई। डीएम पवन कुमार ने फोन कर अधिकारियों को बुलाने के लिए कहा। इसके बाद भी कोई नहीं आया। दूसरी बार फिर सीएनडीएस के अधिकारी की पुकार हुई। किसी के न होने से महकमे के कामों वाली बुकलेट का पन्ना पटल दिया गया।
बिजली विभाग के एक्सईएन शहर व देहात भी सचिव की बैठक में मौजूद नहीं थे। बैठक में एसडीओ पहुंचे। उन्हाेंने बताया कि दोनों अधिकारी चीफ इंजीनियर की बैठक में हैं। डीएम पवन कुमार ने कहा कि चीफ इंजीनियर क ी बैठक के बाद दोनाें अधिकारी सचिव से मुलाकात कर लें।
हिदायतों पर नहीं अमल
सितंबर महीने की समीक्षा बैठक में संजीव कुमार ने जिले में एआरटीओ की तैनाती को कार्रवाई के लिए कहा था। जिले पर अभी भी एआरटीओ की तैनाती नहीं हो पाई है। उन्होंने इस बाबत बुधवार को भी पूछा। पिछली समीक्षा बैठक में पूरी हो चुकी पेयजल पाइप लाइन योजनाओं में बिजली कनेक्शन के लिए भी वह कह गए थे। विलावलपुर में तार बिछ गए हैं। लाइन में करंट चालू नहीं हुआ है। रजलामई में जरूर आनन-फ ानन में मंगलवार को लाइन चालू कर दी गई।