फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशकार, वकील के बीच विवाद निपटा

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम की मौजूदगी में जिला बार के पदाधिकारियों व तहसील कर्मियों ने समझौता कर 8 दिन से चल रहे विवाद का अंत कर दिया। बाद में कर्मचारी और मुंसिफ बार के वकील काम पर लौट गए।
विज्ञापन

बता दें कि 28 सितंबर को एसडीएम के पेशकार नासिर खां का वकील खुशनवाज खां से विवाद हो गया था। कोर्ट में ही वकील द्वारा पेशकार से हाथापाई पर वकील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इससे आक्रोशित मुंसिफ बार के वकीलों ने मुकदमा वापसी की मांग करते हुए अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी थी। बाद में तहसीलकर्मियों ने भी हड़ताल कर दी थी। सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजीव पारिया, तहसील बार के अध्यक्ष कर्मवीर रस्तोगी, सचिव सतेंद्र सिंह गंगवार, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुखराम पाल, मुंसिफ बार के सचिव सुखवीर सिंह आदि के बीच वार्ता एसडीएम की मौजूदगी में हुई। पेशकार नासिर खां ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पैरवी न करने और मुकदमे को निपटाने का आश्वासन दिया। वहीं वकील खुशनवाज खां द्वारा भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने का भरोसा दियागया। विवाद निपटने पर कर्मचारियों और वकीलों ने काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें