फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमसाबाद व नवाबगंज में मिले डेंगू के मरीज

Wed, 09 Oct 2013 05:38 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद/नवाबगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में डेंगू का मरीज प्रकाश में आया है। परिजन उसका इलाज कराने के लिए अलीगढ़ ले गए हैं। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य महकमा भी सचेत हो गया है। उधर, नवाबगंज में बालक डेंगू की चपेट में आ गया। उसका इलाज कानपुर में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर निवासी राजीव (26) पुत्र श्यामवीर को करीब पांच दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे कसबा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को जांच के दौरान राजीव डेंगू से पीड़ित पाया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसका इलाज कराने के लिए अलीगढ़ ले गए हैं। श्यामवीर ने मोबाइल पर बताया कि जांच में बेटे को डेंगू निकला है। अलीगढ़ में उसका इलाज करा रहे हैं। उधर, नवाबगंज क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा निवासी कुलदीप कुमार के नौ साल के बेटे सचिन को करीब एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने डेंगू की आशंका व्यक्त करते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर में जांच के दौरान सचिन को डेंगू निकला। कुलदीप ने मोबाइल पर बताया कि जांच में पुत्र सचिन को डेंगू निकला है। बेटे का वह कानपुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें