फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं स्कूल बंद तो कहीं शिक्षक मिले गैरहाजिर

Thu, 11 Jul 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने स्वयं व लेखपालों की टीम बनाकर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण करवाया। आधा सैकड़ा से ज्यादा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कई जगह विद्यालय बंद मिले तो किसी विद्यालय में शिक्षक व शिक्षामित्र नदारद थे।
विज्ञापन

एसडीएम को प्राथमिक विद्यालय खजुरियन बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय गलारपुर में शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। लेखपालों को निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय नगला पंखियान में सहायक अध्यापिका सरला देवी, प्राथमिक विद्यालय भरखा में शिक्षामित्र रोहित सोमवंशी, प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव परतापुर में शिक्षामित्र संध्या पालीवाल, सत्यदेव वर्मा गैरहाजिर मिले। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव परतापुर में अनुदेशक अनूप कुमार, सौरभ यादव अनुपस्थित थे। आंगनबाड़ी केंद्र राजपुर बंद मिला। उजरामऊ की आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं। बर्राखेड़ा और चपरा आंगनबाड़ी केंद्र बंद थे। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें