फर्रुखाबाद। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से ठंडी सड़क स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजितसमारोह में सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली की डायरेक्टर डा. आभा मजूमदार को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया।
रविवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के समारोह में डा. आभा मजूमदार ने शहरवासियों के साथ अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी शिक्षा-दीक्षा में शिक्षक एनपी सिंह और कैलाश चंद्र मिश्रा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस दौरान डा. आभा ने मासिक धर्म, रसोली, ल्यूकोरिया और बांझपन आदि महिला रोगों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी रोगों का इलाज संभव है। समारोह में उनके पति डा. गौतम मजूमदार भी मौजूद रहे। श्रम संविदा बोर्ड के चेयरमैन डा. सतीश दीक्षित ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शिवओम अंबर, उमेश गुप्ता, नीरज गुप्ता और डा. विपुल अग्रवाल भी मौजूद रहे।