फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल लाते समय कैदी की मौत

Sun, 30 Jun 2013 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेंट्रल जेल के कैदी की तबियत खराब होने पर लोहिया अस्पताल में लाया गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी सोबरन सिंह (78) की शुक्रवार की रात अचानक तबियत खराब हो गई। हालत गंभीर होने पर बंदी रक्षक उसे लोहिया अस्पताल लेकर आए। यहां मौजूद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी मृतक के घरवालों को दी। जेल अधीक्षक यादर्वेद्र शुक्ला ने बताया कि कैदी जिला जालौन थाना कैलिया के गांव खैरी का रहना वाला था। वह 13 नंबवर 2002 में जेल में आया था। इससे पहले भी उसकी तबियत खराब हुई थी। कानपुर में भी इलाज हुआ था। 7 मई को तबियत खराब होने पर कानपुर भेजा गया था। उसको टीबी और कैंसर की बीमारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें