फर्रुखाबाद। सीबीएसई इंटर परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद जिले के टॉपरों के चेहराें पर खुशी की लहर दौड़ गई। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के सुमित यादव ने जिले में सबसे ज्यादा 96.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। दूसरा स्थान ब्लूबेल पब्लिक स्कूल के मृृृृृृृदुल वर्मा व आरती और सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल क ी सृजिता सिंह ने पाया है। इन्हें 94.2 प्रतिशत अंक हासिल हुए। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर में कामर्स में गौरवी अग्रवाल ने 94.5 अंक हासिल किए। रिजल्ट जानने के लिए इंटरनेट कैफाें पर भीड़ रही।
सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दिव्यांशु नारायन ने 92.8, प्रमुदित सोमवंशी ने 90.6, प्रियंका यादव ने 79.8, अल्पना वर्मा ने 78.6व शशांक गुप्ता ने 76.8 प्रतिशत अंक पाए हैं। ब्लू वेल पब्लिक स्कूल के शुभम वर्मा को 90 फीसदी अंक मिले हैं। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ के बिट्टू रामप्रताप ने 89.8, प्रियम गुप्ता, अंबुज ने 89.6 व अंजलि चौहान ने 89.2 प्रतिशत अंक पाए। आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ के जाम्बरे विशाल ने 90.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में पहला स्थान पाया। यहां की वैशाली धाकड़ को 89.2, विवेक चंद्र को 87.2, योगेश कुमार को 86.6, विजय सिंह राठौर को 85.8 प्रतिशत अंक मिले हैं। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के विज्ञान वर्ग में शुभम वर्मा ने 91.6 फीसदी अंक पाए हैं। कामर्स में गौरवी अग्रवाल ने 94.5 फीसदी अंक हासिल किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य केेके त्रिपाठी ने बताया कि विद्यालय का रिजल्ट शतप्रतिशत रहा है। सौम्या उपाध्याय ने 91.4, उदय प्रताप ने 90.6, कुलदीप यादव और रवि राजपूत ने 89.6 फीसदी अंक अर्जित किए हैं।
वाह! वैशाली, साइकोलॉजी में 100 अंक
आर्मी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ की वैशाली धाकड़ ने साइकोलॉजी में 100 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इन्हें बॉयलोजी में 94 अंक मिले। इसी स्कूल के योगेश व शिखा चौहान ने अंग्रेजी में 95, दीपक कुमार ने हिंदी में 95, अंशुल तिवारी ने भौतिक विज्ञान में 92, विवेक चंद्र, ब्रजेेश कुमार ने रसायन विज्ञान में 94, ब्रजेश कुमार ने गणित में 93, हरमनदीप सिंह ने एकाउंटेंसी में 94, अर्थशास्त्र में 82, शिवम आर्या, जाम्बेर विशाल, अशोक ने भूगोल में 97 अंक पाए हैं। ब्लू बेल पब्लिक स्कूल के मृदुल वर्मा को भौतिक विज्ञान में 95, रसायन विज्ञान में 96 व गणित में 95 अंक मिले हैं।
टॉपर चाहते शहर को समस्याआें से निजात
केंद्रीय विद्यालय के सुमित यादव आईएएस बनना चाहते हैं। जॉन अब्राहम व प्रियंका चोपड़ा के फै न सुमित की मां टीचर हैं। पिता खेती करते हैं। इनका कहना कि जिला हर मायने में पिछड़ा है।
ब्लू वेल पब्लिक स्कूल की आरती इंजीनियर बनना चाहती हैं। इन्हें बायलॉजी में 99 अंक मिले हैं। यह कहती हैं कि शहर में यातायात व्यवस्था ठीक नहीं है। पार्किंग के इंतजाम न होने से सभी को दिक्कत होती है।
94.2 फीसदी अंक पाने वाले ब्लू बेल पब्लिक स्कूल के मृदुल वर्मा इंजीनियर बनना चाहते हैं। आईआईटी मेंस की परीक्षा पास कर ली है। जिले में बिजली और सड़क ों की जरूरत बताते हैं। इनके पिता दिनेश वर्मा स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट हैं।
गौरवी का सीए बनने का सपना है। गौरवी के पिता विनीत अग्रवाल कारोबारी हैं। गौरवी सीए की तैयारियों के सिलसिले में इन दिनाें दिल्ली में हैं। उनका कहना है कि शहर में गंदगी की समस्या मुश्किल खड़ी करती है।
सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दिव्यांशु नारायन ने बताया कि शहर में संसाधनाें की कमी है। छात्र छात्राओं के लिए बिजली की समस्या पैदा करती है।
आर्मी पब्लिक स्कूल के जाम्बरे विशाल अशोक को 90.4 फीसदी अंक मिले हैं। वह सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। इनका कहना है कि शहर में शोर व प्रदूषण की समस्या से निजात मिलनी चाहिए।
वैशाली को 89.2 फीसदी अंक मिले हैं। यह कार्डियोलाजिस्ट बनना चाहती हैं। इसके लिए अब यह कोचिंग करेंगी। इन्होंने बताया कि शहर में उच्च शिक्षा के लिए बेहतरीन सुविधाएं नहीं हैं।
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजूकेशन सेंटर के विज्ञान संकाय के टॉपर शुभम वर्मा इंजीनियर बनना चाहते हैं। तैयारी के लिए वह कोटा में हैं। उन्होेंने बताया कि शहर में पढ़ने के लिए संस्थान नहीं हैं। मेधावियाें को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है।