फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों की फायरिंग से बाल-बाल बचा व्यापारी

Thu, 07 Mar 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के तकीपुर-हरकमपुर के बीच स्थित पुलिया के पास बाइक से जा रहे व्यापारी को लूटपाट के इरादे से बदमाशों ने रुकने का इशारा किया। न रुकने पर फायरिंग कर दी, जिसमें व्यापारी बाल-बाल बच गया। वहां से भागे व्यापारी ने गांव पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बरारिख निवासी अमित शुक्ला का कोतवाली के सामने इलेक्ट्रानिक्स सामान का शोरूम है। मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से गांव जा रहे थ। तकीपुर-हरकमपुर के बीच स्थित पुलिया के पास चार लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। सुमित नहीं रुके तो बदमाशों ने दो फायर झोंक दिए। जिसमें सुमित बाल-बाल बच गए। गांव हरकमपुर पहुंचने पर सुमित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच कर लौट गई। बुधवार को सुमित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल रामसूरत सोनकर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बदमाशों ने किसान को पीटा
कायमगंज। खेत की रखवाली कर रहे किसान को बदमाशों ने लाठियों से पीटकर घायल किया। मेरापुर थानाक्षेत्र के गांव टीकानगला निवासी लालाराम को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसने बताया कि वह देर रात अपने खेत की रखवाली कर रहा था। तभी आधा दर्र्जन बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें