फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी की शनिवार को जिला कार्यालय में हुई मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर ने बूथस्तर की सक्रियता पर बल दिया। कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए हम जुट जाएं। इस दौरान प्रदेश नेतृत्व की ओर से दिए गए निर्देश के तहत झंडा बैनर उतारने की अपील की गई।
इस अवसर पर जिला महासचिव समीर यादव, जिला उपाध्यक्ष राजीव शाक्य, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, दृगपाल सिंह, ललित यादव, अनिल श्रीवास्तव, संतोष चौधरी, मंदीप यादव, सुरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र यादव, अरविंद साहू, आदि मौजूद रहे।