फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर हवालात में चले लात-घूंसे

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सदर हवालात में खिड़की के पास खड़े होकर परिजनों से बातचीत करने को लेकर शुक्रवार को बंदियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते ही बंदियों में लात-घूंसे चलने लगे। सिपाहियों ने झगड़ा कर रहे बंदियों को अलग कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कचहरी स्थित सदर हवालात में शुक्रवार को जेल से बंदियों को लाया गया। हवालात में बंद करते ही, वहां पर परिजनों की भीड़ लग गई। परिजनों से बात करने को लेकर बंदी खिड़की के पास खडे़ हो गए। खिड़की के पास खड़े बंदी संदीप, कुलदीप और रामवीर के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ही बंदियों में लात-घूंसे चलने लगे। हवालात के अंदर बंदियों में मारपीट से अफरातफरी मच गई। हवालात के पास तैनात सिपाहियों ने झगड़ा करने वाले बंदियों को बाहर निकाला। तब कहीं जाकर विवाद शांत हुआ। बंदियों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी। जिस सिपाही ने विरोध किया उसे भी धमकी दी। हवालात के बाहर निकलने पर बंदी हंगामा करने लगे। इससे वहां पर भीड़ लग गई। जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस तीनों बंदियों को हवालात से जेल ले गई, तब कही जाकर हंगामा शांत हुआ। हवालात में पहले भी खिड़की के पास खडे़ होने को लेकर बंदियों और सिपाहियों के बीच विवाद हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें