फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डा. मुथुकुमार स्वामी बी ने जिले के 227 विद्यालयों में एमडीएम न बनने पर सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आरोप पत्र देने के आदेश जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को दिए हैं। उन्होंने घटिया ड्रेस वितरण करने वाले शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश दिया है।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में मिडडे-मील टास्क फोर्स की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण में मिला हैं कि 227 विद्यालयों में एमडीएम नहीं बन रहा हैं। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को सभी खंड शिक्षाधिकारी को आरोप पत्र देने के निर्देश दिए। टास्क फोर्स की टीम को प्रतिदिन विद्यालयों का निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी और सभी सीडीपीओ को हर माह कम से कम 40 केंद्रों को निरीक्षण करने का जिम्मा सौंपा। कहा कि जो कार्यकत्री और सहायिका कार्य न करे उसे निलंबित कर दिया जाए। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि घटिया ड्रेस बांटने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आईपी पांडेय, उपजिलाधिकारी सदर, अमृतपुर, कायमगंज, जिला विद्यालय निरीक्षक समेत सभी अफसर मौजूद रहे।