फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव का विवाद निपटा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निर्वाचन अधिकारी के त्यागपत्र के बाद उपजा विवाद सोमवार को शांत हो गया। निर्वाचन अधिकारी का त्यागपत्र कमेटी ने नामंजूर कर दिया। मंगलवार को चुनाव की नई तिथियां घोषित की जाएगी। जनवरी माह में चुनाव होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के पदो पर चुनाव लड़ने को जारी किए गए नए नियमों को लेकर विवाद शुरू हो गया था। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी विमल वर्मा ने पद से त्यागपत्र दिया था। सोमवार को अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, महा सचिव संजीव पारिया और वरिष्ठ अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप के बाद विवाद समाप्त हो गया। कमेटी ने निर्वाचन अधिकारी विमल वर्मा का त्यागपत्र नामंजूर कर दिया। अब वहीं चुनाव संपन्न कराएंगे। अधिवक्ता कुंवर सिंह यादव ने बताया कि विमल वर्मा ही चुनाव संपन्न कराएंगे। महा सचिव संजीव परिया ने बताया कि मंगलवार को चुनाव की नई तिथियां घोषित की जाएगी। चुनाव जनवरी माह में होने की आसार हैं। उन्होंने बताया कि मतदान करने का अधिकार उन अधिवक्ताओं को मिलेगा। जिनकी सदस्यता शुल्क नवंबर माह तक जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें