फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन दिल्ली की सफलता कोबनाई रणनीति

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आईएसी की रविवार को लालसराय में हुई बैठक मेें 26 नवंबर को होेने वाली पार्टी की घोषणा के मद्देनजर मिशन दिल्ली की सफलता को लेकर प्रदेश कार्यसमिति व आईएसी की लोकल कमेटी ने चर्चा की। सदस्यों के दिल्ली जाने की सूची बनाई गई। संपर्क अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओमेंद्र भारत,डा. पुनीत नाथ, आशुतोष सिंह, अभिषेक मिश्रा ने स्थानीय कमेटी के सदस्यों से दिल्ली पहुंचने के लिए व्यक्तिगत व मोबाइल मैसेज संपर्क अभियान चलाने के लिए कहा। ओमेंद्र भारत ने क हा 26 नवंबर तक सभी आईएसी सदस्य इस आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रयास में लगे रहें। स्थानीय कमेटी ने शहरियों से जंतर मंतर पहुंचने की अपील की। यहां सुजीत अवस्थी को मीडिया प्रभारी का जिम्मा दिया गया। कमेटी सदस्यों के गिले शिकवे भी दूर किए गए। 25 नवंबर को आईएसी सदस्य निजी गाड़ियों से दिल्ली रवाना होंगे। इस मौके पर गोपाल बाबू पुरवार, लक्ष्मण सिंह, विनोद दत्त दीक्षित, देवकीनंदन गंगवार, अजय वर्मा, अतुल शर्मा, अमित सिसौदिया और मेहराज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें