फर्रुखाबाद। दीपावली की रात पटाखों के शोर और पटाखों के धुएं में तकरीबन 1.60 करोड़ रुपए धुएं में उड़ गए। शहर से लेकर गांव तक आतिशबाजी का शौक लोगों के सिर चढ़कर बोला। पड़ोसी से अच्छी आतिशबाजी चलाने के शौक में लोगों ने महंगे पटाखे खरीदे।
मंगलवार की शाम दीपावली के त्योहार पर खुशी का माहौल शहर से गांव तक खासा दिखाई दिया। आतिशबाजी का शौक लोगों के सिर पर चढ़कर बोला, पड़ोसी से अच्छी आतिशबाजी चलाने की प्रतिस्पर्धा में लोगों ने महंगे पटाखे खरीदे। गणेश लक्ष्मी पूजन के बाद आसमान का नजारा देखने लायक था। देर रात तक लोगों ने लगभग 1.60 करोड़ रुपए की आतिशबाजी को धुएं में उड़ा दी। प्रशासन ने शहर क्षेत्र में दस स्थानों पर 175 दुकानें लगाने की अनुमति दी थी। इसके अलावा थोक आतिशबाजी विक्रेताओं की दुकानों से भी लोगों ने आतिशबाजी खरीदी। व्यापारी गौरव दुबे, संजय, अनुज कुमार और इरफान की माने तो दीपावली के दिन दोपहर बाद पटाखों की बिक्री में तेजी आई।
40 प्रतिशत महंगी आई आतिशबाजी
आतिशबाजी की अस्थाई दुकान लगाने व्यापारी गौरव दुबे, संजय, अशोक, बबलू, श्याम नारायन ने बताया कि पिछली साल की अपेक्षा इस बार आतिशबाजी 40 प्रतिशत महंगी है।
नियमों का नहीं किया पालन
फर्रुखाबाद। नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की चेतावनी के बाद भी क्रिश्चियन इंटर कालेज में आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने नियमों का पालन नहीं किया। वह आमने सामने दुकान लगाए रहे। पानी और बालू भी दुकानों पर नहीं था।