फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम भी मनाते हैं रोशनी का पर्व

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की दीपावली गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल भी है। मुस्लिम भी रोशनी के इस पर्व में शिरकत करते हैं। धनतेरस पर कई परिवारों की महिलाओं ने खरीददारी की थी।
विज्ञापन

शहर में त्योहारों पर खुशियां बांटने की पुरानी परंपरा है। मुस्लिम परिवार भी खील, खिलौनों व मिठाई की खरीददारी कर रहे हैं। गढ़ी के शादाब खां इस पर्व पर घर को बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाते हैं। उनका कहना है कि इस बार भी झालरें बांधेंगे। तराई मोहल्ले के अशरफ का कहना है कि वह भी इस रात घर पर रोशनी करते हैं। माशूक अंसारी, सैफ मोहम्मद ने कहा कि बच्चों को दीपावली की रात बाजार ले जाना नहीं भूलते। त्योहार की भोर में बच्चों के लिए मिट्टी के घरौंदे भी बनाए जाते हैं। उधर, धनतेरस पर मुस्लिम परिवारों की महिलाओं ने भी खरीददारी करने निकली थीं। खटकपुरा की जुबैदा ने बताया कि इस दिन वह कई सालों से बर्तनों की खरीद करती आ रही हैं। छावनी की संजीदा ने बताया कि खुशी केे साथ ही यादगार भी कायम रहती है। मोहम्मद बसी ने बताया कि दीपावली पर घर मेें मिठाई ले जाना नहीं भूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें