फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश में 98 पोल व तीन ट्रांसफार्मर हुए थे क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में 10 अप्रैल को आई आंधी और बारिश में ग्रामीण इलाकों में 98 पोल और तीन ट्रांसफार्मर टूट गए। लाइनों को किसी तरह जोड़कर शहरी क्षेत्र में देर रात बिजली चालू कर दी गई थी। ग्रामीण इलाकों की दूसरे दिन देर रात तक बिजली चालू हो पाई थी।
विज्ञापन

अभी भी करीब 50 से अधिक गांवों के पोल टूटे होने से बिजली बंद है। वहां बिजली चालू कराने को काम कराया जा रहा है। एक्सईएन ने अवर अभियंताओं के माध्यम से टूटे पोल और क्षतिग्रस्तम हुए तारों का सर्वे कराया। ग्रामीण इलाकों में 96 पीसीसी पोल (सीमेंट के पोल), दो पोल एसटीपी (लोहे के पोल) टूट गए थे।
राजेपुर क्षेत्र के गांव भावन में दस केवीए और गांव गुडेरा में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर आंधी में गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा एक और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी सूची तैयार कर डीएम को सत्यापन के लिए भेजी गई है। ताकि दैवीय आपदा के तहत नुकसान हुई सामग्री की धनराशि मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें