मोहम्मदाबाद में सबमर्सिबल चलाने के दौरान युवक को स्टार्टर से करंट लग गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गाए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिघामऊ के मजरा नगला गुलाब निवासी कश्मीर सिंह का 35 वर्षीय पुत्र सिम्पू बुधवार सुबह खेत पर लगे सबमर्सिबल चलाने गया था। सिम्पू ने जैसे स्टार्टर दबाया, उसे करंट लग गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन खेत पर पहुंचे। सिम्पू को प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कश्मीर सिंह ने बताया कि पुत्र सिम्पू की शादी पांच माह पूर्व कन्नौज जिले की निवासी विनीता के साथ हुई थी। पति का शव देखकर पत्नी का रो-रो बेहाल हो गई। कश्मीर ने बताया कि उसके तीन पुत्र थे। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। पिता ने बताया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।