फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से मिले विधायक, कटान में गई जमीन का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह गुरुवार को कमालगंज विकास खंड के ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी से मिल कर गंगा की कटान में गई किसानों की जमीन का मुआवजा दिलाने को कहा। साथ ही कटान रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन


कमालगंज विकास खंड के गांव बहोरन टप्पाहवेली, धारा नगला, कल्लू नगला आदि गांवों की सैकड़ों बीघा जमीन गंगा की कटान में चली गई है। धारा नगला गांव के कई घर भी गंगा नदी में समा गए हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं।

उनका कहना है कि कटान रोकने की व्यवस्था की जाए। अब गंगा अन्य गांवों के भी करीब पहुंच गई है। जल्द ही उन लोग के घर भी कटान की चपेट में आ सकते हैं। इसके चलते गुरुवार को करीब 50 ग्रामीण भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से बात कर ग्रामीणों की समस्या बताईं। साथ ही कहा कि कटान रोकने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि इसके लिए परियोजना बन चुकी है। लेकिन बजट न होने से बल्ली आदि लगाने का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। इस पर विधायक ने कहा कि वह विधायक निधि से बजट का इंतजाम करेंगे। साथ ही उन्होंने दो दिन में किसानों की गंगा नदी की चपेट में आने से कटी भूमि का सर्वे करवाकर उन्हें मुआवजा दिलाने को भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें