फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 फीसदी ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध होना तय

Sun, 14 Feb 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी के रिक्त पदों पर चुनाव के लिए ब्लाक कार्यालयों में दावेदारों ने पर्चे भरे। 90 फीसदी सदस्यों के विरोध में पर्चा न आने से उनका निर्विरोध होना तय है। शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध होना तय है। यहां किसी भी सीट पर प्रत्याशी के विरोध में कोई नहीं नहीं उतरा है। कमालगंज क्षेत्र में बीडीसी सदस्य के एक रिक्त पद पर तीन ने दावेदारी की है। मोहम्मदाबाद में एक रिक्त पद पर एक ही प्रत्याशी मैदान में उतरा है।
विज्ञापन


बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र में 79 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए रविवार को 86 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें जैतपुर, पपियापुर, महलई और आवाजपुर में दो-दो नामांकन हुए। अन्य जगह एक-एक प्रत्याशी ही मैदान मेें उतरे हैं। इस कारण अधिकांश सदस्योें का निर्विरोध होना तय है। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में 253 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर 264 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। इनमें तीन जगह डबल पर्चे भरे गए।

राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में 148 रिक्त पदों के लिए सिर्फ 121 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र में 119 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए 124 पर्चे भरे गए। यहां राजारामपुर मेई में पांच और तेरा में नौ पर्चे भरे गए। इस कारण यहां चुनाव होने की संभावना है। अन्य ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध होना तय है। बीडीसी सदस्य के एक रिक्त पद के लिए संतोष कुमार उर्फ मंजू दुबे ने नामांकन कराया। इस कारण बीडीसी प्रत्याशी का निर्विरोध होने की संभावना है।
विज्ञापन


शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में 137 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 137 पर्चे भरे गए। इस कारण यहां सभी सदस्यों का निर्विरोध होना तय है। कमालगंज ब्लाक क्षेत्र में 288 ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों के लिए 310 लोगों ने पर्चे दाखिल कर दावेदारी की। इसमें चंदनपुर, गंगाइच, टाडा वहरामपुर, कंझाना और बहोरिकपुर में दो-दो दावेदार होने के कारण चुनाव होने की संभावना है। महरूपुर खार में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए पर्चा नहीं भरा गया। इस ब्लाक में बीडीसी के एक रिक्त पद के लिए तीन प्रत्याशियों पर्चा भरकर दावेदारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें