फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैथरा गांव में मरे 9 मवेशी, पशुपालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नबाबगंज ब्लाक के गांव सैथरा में अचानक एक सप्ताह के अंदर नौ पशुओं की मौत हो गई। गांव में कई पशु बीमार हैं। पशुओं को उठने में दिक्कत के साथ अचानक गिरकर मर जाते हैं। डॉक्टर भी पशुओं की मौत का सही कारण पता नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले तक अधिकांश गांवों में खुरपका मुंहपका बीमारी से पशु मर रहे थे। कुछ दिन मौसम साफ रहा था तो इस बीमारी में कुछ रुकावट आई। इसके बाद पशुओं में नई बीमारी शुरू हो गई। अचानक पशु के उठने में दिक्कत हो रही है। जैसे पशु उठकर चलने का प्रयास करता है वैसे ही वह गिर जाता है और तड़पने लगता है और कुछ ही देर में मौत हो जाती है।
पशुपालक परेशान हैं। वे कहते हैं कि बीमारी के लक्षण का पता ही नहीं चल पाता तब तक मौत हो जाती है। गांव सैथरा निवासी अमरपाल, राजेंद्र सिंह, देवरूप, आवेश गंगवार, जगदीश, मुन्नालाल, राकेश राठौर, दुष्यंत गंगवार, रामप्रकाश बाथम, रवेंद्र पाल के एक सप्ताह में एक-एक पशु की मौत हो चुकी है। करीब आठ पशुओं की हालत डगमगा रही है।
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुखदेव सिंह शाक्य ने बताया कि मौसम साफ होने पर खुरपका बीमारी कम हुई थी। अचानक पशुओं की मौत होना बीमारी समझ नहीं आ रही है। इसकी जांच के बाद ही पता चलेगा। वैसे नियमोनिया का भी असर हो सकता है। गांव में टीम भेजकर जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें