थाना क्षेत्र के गांव में द्वारचार के समय पंडितजी को 101 रुपये न देने पर युवती व दूल्हा के पिता में तू-तू, मै-मै हो गई। इसके बाद बराती बिना बताए ही बिना दुल्हन के वापस चले गए। मझिया ने फोन पर शादी के लिए युवती को कानपुर लाने को कहा। इस पर युवती के पिता ने इनकार कर दिया।
क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी बेटी की शादी कन्नौज थाना ठठिया क्षेत्र के गांव निवासी युवक से तय की। रविवार रात को बरात जहानगंज पहुंची। गांव के पंचायत घर में बरात ठहरने की व्यवस्था की गई। वहां नाश्ते के बाद बरात चढ़कर द्वारचार के लिए पहुंची।
वहां द्वारचार की रस्म चल रही थी। तभी युवती के पिता ने दूल्हे के पिता से पंडितजी को 101 रुपये देने को कहा। दूल्हे के पिता ने पंडित जी को 11 रुपये दे दिए। इसको लेकर दोनों में तू-तू, मै-मै होने लगी। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराकर द्वारचार कराया गया।
इसके बाद बराती जनवासे में पहुंच गए। वहां खड़े वाहनों से भी बराती दूल्हे के साथ वापस चले गए। कुछ देर बाद कन्या के पिता पंचायत घर में पहंचे। वहां बरात न देख वह दंग रह गए। शादी में मझिया अपने बहनोई को ग्रामीण ने फोन किया तो उन्होंने कहा यदि शादी करनी है तो बेटी को कानपुर ले आओ।
वहां मंदिर में शादी होगी। इस पर ग्रामीण ने इनकार कर दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस जांच कर रही है।
पंडितजी को 101 रुपये न देने पर तू-तू मै-मै, लौटी बरात
मझिया ने कहा शादी करनी तो कानपुर आओ, कन्या के पिता ने किया इंकार