फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में करंट आने से बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला दिलावरजंग में घर के पास गैरेज में खड़े ई-रिक्शे पर बच्ची खेलने चली गई। वहां ई-रिक्शा में करंट आने से वह झुलस गई। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



मोहल्ला दिलावरजंग निवासी शिव कुमार के घर पास गैरेज है। उसमें ई-रिक्शों की मरम्मत व बैटरी चार्ज की जाती हैं। शनिवार रात को करीब आठ बजे ई-रिक्शा की बैटरी वहां चार्ज हो रही थी। इस दौरान शिव कुमार की सात वर्षीय बेटी चांदनी वहां खेलने चली गई।


वह एक ई-रिक्शा पर चढ़ गई। ई-रिक्शा में करंट आने से वह झुलस गई। उसकी चीख सुन परिजन व मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली बंद कर ई-रिक्शे से बच्ची को उठाया। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। परिजन उसे नर्सिंग होम ले गए।
विज्ञापन



वहां हालत में सुधार न होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। उसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन



ई-रिक्शा में करंट आने से बच्ची की मौत

बैटरी चार्ज होने के दौरान आया करंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें