फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालिंदी निकलते ही चटकी पटरी, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। मंगलवार सुबह कालिंदी एक्सप्रेस के निकलने के दौरान पिपर गांव के पास पटरी चटक गई। इससे बड़ा हादसा बच गया। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों ने चटकी पटरी देख सूचना विभागीय कर्मचारियों को दी। इसके बाद आला अधिकारियों की देखरेख में पटरी सही कराई गई। इस दौरान आई टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर को रोक कर धीमी गति से निकाला गया।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद-टूंडला रेलवे लाइन पर पिपर गांव रेलवे स्टेशन है। इससे करीब दो सौ मीटर आगे अंडर पास का काम चल रहा है। सुबह करीब साढ़े छह बजे कालिंदी एक्सप्रेस दिल्ली से फर्रुखाबाद की ओर जा रही थी। अंडर पास के पास बहुत तेज आवाज हुई। कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई थी।

ग्रामीणों ने देखा तो पटरी चटक गई थी। इसके बाद रेलवे के गैंग मैन आदि कर्मचारियों को मामले की सूचना दी गई। उन्होंने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। अधिकारियों के पहुंचने पर मरम्मत का काम शुरू हो सका। इसी दौरान करीब 8:30 पर आई टूंडला-फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेन को करीब 10 मिनट रोका गया। बाद में धीमी गति से ट्रेन को निकाल दिया गया। करीब दो घंटे तक पटरी के मरम्मतीकरण का काम चला। इसके बाद रेलमार्ग दुरुस्त हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें