फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

763 ने छोड़ दी टीईटी

Wed, 03 Feb 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। 15 केंद्रों पर हुई टीईटी में जूनियर स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 8277 अभ्यर्थियों में से 517 ने परीक्षा छोड़ दी। 7860 परीक्षा मेें शामिल हुए। शाम को दूसरी पाली में प्राइमरी स्तर की परीक्षा में 2563 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 246 ने परीक्षा छोड़ दी। 2317 अभ्यर्थी परीक्षा मेें शामिल हुए। पर्यवेक्षक मीरा पाल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी तलाशी के बाद केेंद्र के अंदर प्रवेश कर सके। जिला प्रशासन की ओर से प्रत्येक केंद्र पर एक- एक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया था। परीक्षा का जायजा लेने के लिए शासन ने हरदोई जिले की डायट प्राचार्या मीरा पाल को पर्यवेक्षक बनाया था। उन्होंने सोमवार की शाम से ही जिले में डेरा जमा लिया था। मंगलवार की सुबह पर्यवेक्षक ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से नकल विहीन संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें