फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संविदा डॉक्टरों के 30 पदों के लिए 75 ने दिया साक्षात्कार

विज्ञापन
फोटो -18, डॉक्टरों का साक्षात्कार लेते जिलाधिकारी व कमेटी के सदस्य। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। संविदा पर 30 डॉक्टरों की भर्ती के लिए सोमवार को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने डॉक्टरों से सवाल किए। इसमें कई डॉक्टर चकरा गए तो कई ने फटाफट उत्तर दिए। 101 पंजीकरण के सापेक्ष 75 डॉक्टर साक्षात्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन


एनसीडी, मैटरनल हेल्थ, एनयूएचएम, टेलीमेडिसिन व जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 30 पद रिक्त चल रहे हैं। संविदा पर डाॅक्टरों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया गया। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सीएमओ, लोहिया महिला व पुरुष अस्पताल के सीएमएस, डीपीएम व डैम की कमेटी ने डॉक्टरों से सवाल पूछे। इस दौरान कुछ डॉक्टरों ने सटीक जवाब दिए जबकि कुछ चुप्पी साधे दिखे।
स्थानीय के अलावा जनपद हरदोई, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर, संभल व राजस्थान तक के डॉक्टर साक्षात्कार में शामिल हुए। खास बात तो यह है कि जिले में पहले से संविदा पर तैनात डॉक्टर भी नई भर्ती के लिए शामिल हुए। उन्हें अभी 75000 रुपये वेतन मिल रहा है जबकि नई भर्ती में एक लाख रुपये वेतन निर्धारित है। इससे संविदा डॉक्टर नई भर्ती के लिए साक्षात्कार देने के साथ सेटिंग बैठाने में भी जुटे हैं।
विज्ञापन

नर्सिंगहोम चलाने वाले डॉक्टर भी साक्षात्कार में शामिल हुए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग से सेटिंग के चलते कई संविदा डॉक्टर सरकारी पगार लेकर अपने नाम पर ही नर्सिंगहोम भी चला रहे हैं। इस बार पारदर्शी भर्ती करने के लिए जिलाधिकारी साक्षात्कार में पूरे समय मौजूद रहे। उन्होंने सीएमओ को तत्काल डॉक्टरों की चयन सूची चस्पा करने के आदेश दिए। इससे देर रात तक सूची बनाने का काम चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें