फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जनपद में 74119 ग्रामीणों को अपने घर का मिला स्वामित्व

Sat, 18 Jan 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में घरौनी वितरण के दौरान मौजूद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, ज - फोटो : मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में घरौनी वितरण के दौरान मौजूद अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सीडीओ व अन्य।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्वामित्व योजना के तहत जनपद में शनिवार को घरौनी वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया। इससे जिले के 74119 लोगों को अपने घर पर मालिकाना हक मिला।
विज्ञापन


पांचालघाट मेला रामनगरिया के सांस्कृतिक पंडाल में प्रशासन की ओर से स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा घरौनी वितरण का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। इसके साथ विधायक सुशील शाक्य, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने 25 ग्राम पंचायतों से बुलाए गए ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया।
ब्लॉक बढ़पुर में बीडीओ अमरेश सिंह चौहान, एडीओ सत्यनारायण सिंह ने घरौनी का वितरण किया। जबकि ब्लाक नवाबगंज में जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव के साथ ग्रामीणों को घरौनी बांटकर उन्हें घर का स्वामित्व दिया। तहसीलदार श्रद्धा पांडेय ने बताया कि सभी तहसील व ब्लाकों में कार्यक्रम कर जनपद की 323 ग्राम पंचायतों के 74 हजार 119 ग्रामीणों को घरौनी का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें