लोहिया अस्पताल में कोरोना टीका लगवातीं राधा देवी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरुवार को 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया। पहले दिन जिले भर के 28 बूथों पर 736 लोगों का टीकाकरण किया गया।
शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज की डॉ. शोभा सक्सेना ने बताया कि अब भी लोग भय या भ्रम में हैं। टीका लगवाने नहीं आ रहे हैं। मुफ्ती साहब गली के 74 साल के मोहम्मद हुसैन रिजवी ने कहा कि उन्होंने टीकाकरण करवा लिया है। जीवन है तो सब कुछ है। हर किसी को टीका लगवाना चाहिए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रभात वर्मा ने कहा कि अब एक बार फिर से कोरोना पांव पसारने लगा है। हम सबको मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। बार-बार हाथ साफ करें। उन्होंने बताया कि जिले के 28 बूथों पर 590 लोगों को प्रथम डोज और 146 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
16 जनवरी से अब तक लगभग 50,744 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। लोहिया महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कैलाश दुल्हानी ने बताया कि अस्पताल के बूथ पर 54 लोगों ने पहली और 67 लोगों ने दूसरी बार टीका लगवाया है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है।