फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान अस्पतालों में कोआर्डिनेटर का नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद के सभी आयुष्मान अस्पतालों में डीपीसी के फोन नंबर लिखा फ्लैक्स लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। जब तक फ्लैक्स नहीं बनता है तब तक कागज पर नंबर लिख कर लगाए जाएंगे। किसी भी मरीज को यदि कोई समस्या होती है तो वह इस नंबर पर शिकायत कर मामले की सूचना दे सकता है।
विज्ञापन


हाल ही में जनपद में आयुष्मान योजना में कई शिकायतें आईं। एक मरीज का पैकेज खत्म हो जाने के बाद उसका इलाज पूरा किए बिना ही डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दो से तीन लाभार्थियों के पास गोल्डन कार्ड होने के बावजूद उनसे रुपये वसूलने के मामले सामने आए थे। इसी को देखते हुए डीपीसी (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोआर्डिनेटर) डॉ. अमित मिश्रा ने सभी अस्पतालों (सरकारी व प्राईवेट) में जाकर अपना नंबर फ्लैक्स बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कॉल करके योजना से संबंधित कोई भी शिकायत कर सकता है। जब तक फ्लैक्स नहीं बन पा रहा है तब तक कागज पर लिख अपना नंबर चस्पा करवा दिया गया है। इनमें साफ तौर पर लिखा गया है कि किसी प्रकार की वसूली आदि होने पर इस नंबर पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें