फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 गोसदनों में होगी बोरिंग, लगेगी सबमर्सिबल

विज्ञापन
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश के लिए जिले में 26 गोसदनों का निर्माण कराया गया है। इनमें पशुओं को पेयजल की व्यवस्था को बोरिंग कराकर सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। इसके लिए 19 लाख 99 हजार 620 रुपये ब्लाकों में हस्तांतरित कर दिए गए।
विज्ञापन


जनपद के सभी सात ब्लाकों में 26 गोसदनों का निर्माण कराया गया। इनमें नवाबगंज में दो, जबकि अन्य ब्लाकों में चार-चार गोसदन बनाए गए। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फेरने व राहगीरों की मुसीबत बने अन्ना पशुओं को इनमें बंद किया जा सके।

हालांकि अभी कुछ ही गोसदनों में मवेशी रखे गए हैं। अब इनमें मवेशियों के लिए पानी के बोरिंग कराने के साथ ही सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। इसके लिए 99 हजार 981 रुपये प्रति गोसदन के हिसाब से 20 गोसदनों की धनराशि हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन


डीएसटीओ सुरेश चंद्र ने बताया कि क्षेत्र पंचायत से सबमर्सिबल लगाने की व्यवस्था की गई है। 20 गोसदनों की धनराशि ट्रेजरी खाते में भेजने के साथ ब्लाकों में हस्तांतरित की जा रही है।
विज्ञापन


20 गोसदनों में होगी बोरिंग, लगेगी सबमर्सिबल

ब्लाकों में 19.99 लाख हस्तांतरित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें