फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के सचलदल ने परीक्षा के पहले दिन केंद्रों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय की शुरू हुई परीक्षाओं के पहले दिन ही सचल दल ने करीब 12 केंद्रों का निरीक्षण किया। सचल दल के पहुंचते ही केंद्रों पर हलचल शुरू हो गई। किसी भी केंद्र पर कोई भी नकलची नहीं मिला। तीन पालियों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं हुईं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह सात से दस बजे तक हुई। परीक्षार्थियों की गेट पर तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी साहित्य की परीक्षा हुई। आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में 191 परीक्षार्थियों में से 48 ने परीक्षा छोड़ी। एनएकेपी डिग्री कालेज में 51 परीक्षार्थियों में से 12 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली की परीक्षा 11 से दो बजे तक और शाम की पाली में परीक्षा तीन से छह बजे तक हुई।

परीक्षा शुरू होने के पहले दिन ही कानपुर विश्वविद्यालय के सचल दल प्रभारी डा. देवेंद्र राणा और डा. अजय कुमार ने गिरजादेवी डिग्री कालेज सकवाई, नारायन लक्ष्मण महाविद्यालय गैसिंगपुर, रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा, सागर सिंह सोमवती महाविद्यालय बहोरिकपुर, पुत्तूलाल मेमोरियल महाविद्यालय जहानगंज, चौधरी गजराज सिंह डिग्री कालेज टिलिया, मेजर एसडी सिंह महाविद्यालय मोहम्मदाबाद, मेजर एसडी सिंह बालिका महाविद्यालय मोहम्मदाबाद और बाबू सिंह डिग्री कालेज बघार का निरीक्षण किया। सचल दल को किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें