फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकालने में प्रत्याशी व 2 परिजनों सहित 70 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। ईशापुर ग्राम पंचायत में जुलूस व सभा करने के मामले में निवर्तमान प्रधान के पति व वर्तमान प्रत्याशी समेत 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

उप निरीक्षक संजय सिंह ने ईशापुर में बिना अनुमति सभा का आयोजन करने के मामले में निवर्तमान प्रधान शबाना के पति व चुनाव में प्रधान पद के प्रत्याशी नकी, उनके साले मो. आमिर, कुतबुद्दीन उर्फ सुडा व 60-70 अज्ञात लोगों के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया है। बतायाकि सोशल मीडिया के द्वारा पता चला कि ईशापुर में 24 अप्रैल की रात को पंचायत चुनाव को लेकर सभा का आयोजन किया। जांच में पता चला कि उक्त लोगों ने कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं किया गया। ईशापुर से अलाउद्दीनपुर तक भीड़ के साथ संपर्क किया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि जांच दरोगा रामप्रकाश कश्यप को दी गई है। किसी भी गांव में नियमों का उल्लंघन हुआ तो प्रत्याशियों व समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें