फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नगर पालिका के जन्म-मृत्यु पटल से 70 प्रमाण पत्र गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर पालिका के जन्म-मृत्यु पटल के जिम्मेदारों की लापरवाही से 70 प्रमाण पत्र गायब हो गए। इससे कई दिन से प्रमाण पत्र लेने वाले आवेदक भटक रहे हैं। पटल सहायक की आख्या पर ईओ ने थाने मे तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में आरोपी एक लिपिक और सफाई नायक के जेल जाने का मामला सुलट भी नहीं पाया था कि अचानक 70 प्रमाण पत्र गायब हो गए। कई दिन से शहर भर से प्रमाण पत्र लेने आने वाले आवेदकों को संबंधित कर्मचारी टहला रहे थे। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
जिम्मेदार सच बताने की बजाय बहानेबाजी कर रहे थे। बुधवार को कुछ आवेदकों ने शिकायत करने की धमकी दी तो आनन-फानन में पटल सहायक लिपिक हितेंद्र कुमार शाक्य ने ईओ विनोद कुमार को पत्र दिया। पत्र में कहा कि बुधवार को पटल पर लोगों की काफी भीड़ थी। उसी वक्त किसी ने प्रमाण पत्रों की फाइल गायब कर दी। उसमें करीब 70 प्रमाण पत्र थे।
विज्ञापन

ईओ विनोद कुमार ने लिपिक की आख्या के बाद थाने में तहरीर दे दी है। ईओ ने बताया कि रिपोर्ट लिखने के बाद दूसरे प्रमाण पत्र बनाकर दिए जाएंगे। लोगों को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें