फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं ने सुनाया फैसला, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
70.63 फीसदी मतदान
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गुरुवार शाम पांच बजे तक 63.86 फीसदी मतदान हुआ। अधिकारियों की मुहर के साथ मतपेटियां बंद कर दी गईं। दो मई को प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा। कुल मतदान प्रतिशत 70.63 प्रतिशत रहा।
गुरुवार सुबह सात बजे मतदाताओं के अधिकार की बेला आई तो उन्होंने मतदान केंद्रों का रुख किया। बैलेट पेपर लेकर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के भाग्य पर मताधिकार की मुहर लगा दी। मतपेटिका में बैलेट पेपर डालकर प्रत्याशियों की किस्मत कैद कर दी।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जनपद में कुल 11 लाख 77 हजार 904 मतदाता हैं। जिला पंचायत सदस्य के 30, ग्राम प्रधान के 588, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 702 व ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों के लिए मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद को छोड़कर शेष पदों के लिए 10 हजार से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। दो मई को मतगणना शुरू होकर तीन मई तक सभी पद के प्रत्याशियों के नतीजे सुना दिए जाएंगे।
भाग्यविधाताओं की जिस प्रत्याशी पर कृपा अधिक रहेगी, उसके सिर पर ताज बंधेगा और शेष प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से मायूस होकर लौटना पड़ेगा। हालांकि जनपद में एक ग्राम प्रधान, 20 बीडीसी और करीब 50 फीसद ग्राम पंचायत सदस्यों निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का मतदान प्रत्याशियों की मौत से स्थगित किया जा चुका है।
सभी 908 मतदान केंद्रों पर पड़े वोट
जनपद के सात ब्लाकों की 594 ग्राम पंचायतों में कुल 908 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1964 बूथ हैं। सभी बूथों पर मतदान किया गया। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान पद का मतदान स्थगित हुआ, उन मतदान केंद्रों पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए वोट डाले गए।
मतपत्र न पहुंचने से दोपहर तक शुरू हो सका मतदान
पंचायत चुनाव के मतदान में प्रशासन की लापरवाही आखिरकार झलक ही गई। ब्लाक कमालगंज के छह मतदान केंद्रों पर मतपत्र न पहुंचने से देरी से वोटिंग शुरू हो सकी। 27 अप्रैल से ही मतपत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया था। इसके बावजूद ग्राम पंचायत सितौली, गढ़ाखेड़ा, तकिया, पकरिया, जैतपुर, रुनी चुरसई के मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों को मतपत्र न मिल पाने से मतदान कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रुनी चुरसई में तो दोपहर करीब 12 बजे विधिवत मतदान शुरू हो सका। जोनल मजिस्ट्रेट डॉ.अनुज कुमार दुबे ने बताया कि पीठासीन व मतदान अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने से उनकी ड्यूटी बदली गई। इससे उन्हें ब्लाक में वितरण के दौरान मतपत्र आदि सामग्री नहीं मिल पाई थी। रुनी चुरसई, सितौली व गढ़ाखेड़ा में मतपत्र पहुंचाकर मतदान शुरू कराया।
जनपद के सभी सात ब्लाकों का शाम पांच बजे तक मतदान प्रतिशत
ब्लाक नौ बजे- 11 बजे- 1 बजे- 3 बजे- 5 बजे
कायमगंज- 14.79 - 23- 37- 48- 61.59
कमालगंज - 9.00 - 23- 40- 53- 65
नवाबगंज - 13.00 - 25- 40- 55- 65
शमसाबाद - 11.00 - 19- 34- 42- 66.25
राजेपुर - 10.00 - 25- 40- 51- 66.67
मोहम्मदाबाद- 11.50 - 23- 38- 53- 59
बढ़पुर - 12.50 - 24- 44- 54- 63.50
-------------------------------------------------------------------------
कुल मतदान- 11.68- 23- 39- 50- 63.86
--------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें