फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68वें स्वतंत्रता दिवस पर होगी खूब धूमधाम, बाजार भी तैयार

Wed, 12 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए शहरी तैयार हैं। इस खास दिन के लिए दुकानदारों ने तिरंगा झंडों, बैजों और टोपियों का तगड़ा स्टाक कर रखा है। इस बार कपड़े का तिरंगा और चाइनीज हैट लोगों को खूब भा रहे हैं। जिले भर में झंडा, टोपी, बैज की बिक्री से 20 लाख की आय होने का अनुमान है।
विज्ञापन


शनिवार को 68वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए शहरियों ने तैयारियां कर ली हैं। बाजार भी तैयार है। दुकानदारों ने कागज और कपड़े के तिरंगे झंडों के अलावा बैज, तिरंगी झंडी और चाइनीज हैट सजा रखे हैं। घुमना बाजार, बढ़पुर, रेलवे रोड, नेहरू रोड, पक्कापुल, फतेहगढ़ बाजार और भोलेपुर आदि बाजारों में दुकानदारों ने तिरंगे झंडे, बैज और गले में डालने वाली पट्टिकाएं

सजा रखी हैं। झंडों और बैजों में आई लव माई इंडिया, वंदे मातरम और जय हिंद के स्लोगन लिखे हैं। डेढ़ मीटर कपड़े का तिरंगा झंडा 170, एक मीटर तिरंगा झंडा 80, साढ़े सात सेंटीमीटर झंडा 60, गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टी 15 से 30 रुपये में बिक रही है। तिरंगा बैज 5 से 7 और तिरंगा झंडी 1 से 2 रुपये में बिक रही हैं। लोहे के बैज का मूल्य 5, 7
विज्ञापन


और 10 रुपया है। बच्चों को तिरंगा झंडी और चाइनीज हैट खूब भा रहे हैं। बढ़पुर स्थित रिंकू जनरल स्टोर के मालिक रिंकू कुमार ने बताया कि दिल्ली और कानपुर से माल लाते हैं। इस बार उन्होंने करीब 20 हजार रुपये का माल भरा है। अभी बिक्री कम है। गुरुवार से बिक्री बढने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि जिले भर में स्वतंत्रता दिवस पर बिकने वाली सामग्री का बाजार लगभग 20 लाख रुपये का होने का अनुमान है। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बिकने वाली सामग्री में 5 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी भी हुई है।

झंडा, टोपी के रेट
कपड़े का तिरंगा झंडा-30 से 200 रुपये, कागज का तिरंगा झंडा 2 से 10 रुपये, इंडिया मार्का तिरंगा टोपी 20 से 25 रुपये, चाइना मार्का हैट 25 से 30 रुपये, स्टैंड झंडा 20 से 30, चाइनीज तिरंगा हैंडबैंड 20 से 25 रुपये प्रति पीस, तिरंगा पट्टिका 15 से 30 रुपये, तिरंगा बैज 10 रुपये प्रति पीस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें