फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योंता ग्राम सभा में 64.46 फीसदी मतदान

Sat, 12 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम सभा ज्योंता में प्रधान पद के प्रत्याशियों में से एक प्रत्याशी की मौत पर स्थगित हुआ चुनाव शनिवार को कराया गया। चार बूथों पर शाम तक 64.46 फीसदी मतदान हुआ। एक प्रत्याशी ने अपने विकलांग भाई को एजेंट बनवाया था। वह मतदान के दौरान केंद्र के बाहर बैठा रहा।
विज्ञापन


ग्राम सभा ज्योंता से प्रधान पद का चुनाव लड़ने के लए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। इसमें एक प्रत्याशी कल्लू उर्फ करुआ बाल्मीकि की मौत होने के कारण 9 दिसंबर को प्रधान पद का मतदान स्थगित कर दिया गया था। 

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर शनिवार को ग्राम सभा में प्रधान पद का चुनाव कराया गया। इस ग्राम सभा में चार बूथ बनाए गए थे। दोपहर में बूथ संख्या 313 व 314 पर सन्नाटा रहा। शाम को दोनों बूथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पंचायत घर में बने बूथ संख्या 311 पर 762 मतदाता थे। इनमें से 429 ने मतदान किया। बूथ संख्या 312 पर 827 वोटरों में से 580 ने मतदान किया।
विज्ञापन


बूथ संख्या 313 पर 617 वोटरों में से 430 और बूथ संख्या 314 पर 664 वोटरों में से 411 ने मतदान किया। शाम 4.25 बजे जमुनापुर की रहने वाली बुजुर्ग महिला अनारकली को इसका भतीजा ध्रुव गोद में लेकर वोट डलवाने आया। प्रत्याशी रामसिंह का भाई विजय कुमार दोनों पैरों से विकलांग था। उसे एजेंट बना दिया गया। वह बूथ के बाहर पूरे दिन डटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें