फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएफसी कटने से बीएसएनएल की संचार व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल की ओएफसी कटने से संचार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया है। रेलवे स्टेशन पर थिन क्लाइंट मशीन से टिकट निकाल कर दिया जा रहा है। रिजर्वेशन सुविधा बंद हो गई है।
विज्ञापन



रविवार सुबह करीब 11 बजे फर्रुखाबाद रोड पर गांव पपड़ी के पास विद्युत विभाग के पोल लगाते समय बीएसएनएल की ओएफसी कट गई। साथ ही बाईपास रोड बेरी तिराहे के पास ओएफसी कटने से नगर में संचार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

नगर में करीब चार सौ टेलीफोन लगे हैं। साथ ही करीब ढाई सौ उपभोक्ता ब्रांड बैंड की सुविधा ले रहे हैं। ओएफसी कटने से सभी टेलीफोन, मोबाइल बंद हो गए हैं। मोबाइल उपभोक्ता प्राइवेट कंपनी के सिम से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन



केबल कटने से रेलवे, थाना, तहसील, एलआईसी दफ्तर, कुछ बैंक व अन्य कार्यालय में कामकाज बंद हो गया। रेलवे में रिजर्वेशन की सुविधा बंद हो गई। साथ ही रुदायन व शमसाबाद स्टेशन कायमगंज से जुड़ा होने की वजह से वहां भी कार्य प्रभावित हुआ है।

इसके चलते सोमवार को स्टेशन पर आरक्षण पर्यवेक्षक अखिलेश कुमार थिन क्लाइंट मशीन से टिकट निकालते मिले। वाणिज्य अधीक्षक जगेंद्र सिंह गंगवार ने बताया इस मशीन की टिकट निकालने की क्षमता 72 घंटे तक ही है।


कायमगंज स्टेशन पर कम से कम दो मशीनें होनी चाहिए। जेटीओ ने कोतवाली में तहरीर दी कहा कि विद्युत विभाग ने बिना सूचना दिए पोल लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इससे ओएफसी कटने से संचार व्यवस्था ठप हुई है।
विज्ञापन



ओएफसी कटने से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त

रेलवे के रिजर्वेशन सहित कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज बंद

जेटीओ ने विद्युत विभाग के खिलाफ तहरीर दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें