फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे दलों के सहयोग से चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांग्रेस नेता व पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस छोटे दलों के सहयोग से दमदारी से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित कांग्रेस प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव के आवास पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस से विचार मिलने वाले छोटे दलों का चुनाव में सहयोग लिया जाएगा। यदि देश में फिर मोदी सरकार बनती है तो देश के लिए अच्छा नहीं है। मोदी ने राजनीति के लिए सर्जिकल स्ट्राइक में सेना की गोपनीयता भंग की है, जबकि कांग्रेस सरकार में भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई, लेकिन सेना की गोपनीयता भंग नहीं की गई।

लोकसभा चुनाव आते ही भाजपा दूसरे दलों को सीबीआई का भय दिखा रही है। यह लोकतंत्र के हित में नहीं है। कुछ लोगों ने सवाल किया कि मोदी ने विदेशों में जाकर ख्याति प्राप्ति की है। इस पर उन्होंने कहा कि केवल विदेश जाकर देश को प्रगति की राह पर नहीं लाया जा सकता। मोदी सरकार में नौजवान बेरोजगार हैं और किसान अन्ना मवेशियों से परेशान हैं, इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मायावती से रिकवरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि न्यायालय ने अभी संकेत दिए हैं, आदेश नहीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के बारे में पूछने पर उन्होंने चुटकी ली। कहा कि यह तो सबके सामने है। भाजपा 15 लाख रुपये देने का वादा कर 6000 हजार पर उतर आई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि जनता चाहेगी तो वह फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ेंगे। अनुभव व युवाओं की दम पर प्रदेश में कांग्रेस की सीटें निकलेंगी। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र सिंह यादव, पुन्नी शुक्ला, शुभम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें