फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में किताबों को जलाने की जांच लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नरेंद्र सरीन स्कूल में चल रहे नि:शक्त बच्चों के कैंप परिसर में करीब एक सप्ताह पूर्व किताबें जलाई गई थीं। इसकी जांच बीएसए ने नगर शिक्षा अधिकारी को सौंप कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। समय अवधि समाप्त हो चुकी है, अभी तक जांच पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ स्थित नरेंद्र सरीन स्कूल में समेकित शिक्षा के तहत नि:शक्तों का आवासीय कैंप चल रहा है। दिसंबर 2018 के अंतिम सप्ताह में आवासीय कैंप परिसर में शाम के समय सरकारी किताबों को जलाया गया था। इस मामले में बीएसए रामसिंह ने नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर को जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। नगर शिक्षा अधिकारी ने समेकित शिक्षा के डीसी, आवासीय कैंप की वार्डन, शिक्षक, कर्मचारी और इसी परिसर में संचालित प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक से जवाब तलब किया था। किसी ने जांच अधिकारी को कोई जवाब नहीं दिया। इससे किताबों को जलाने की जांच अधर में लटकी है। नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर ने बताया कि अभी तक किसी ने जवाब नहीं दिया है। सभी को शीघ्र जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीएसए रामसिंह ने बताया कि अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है। नगर शिक्षा अधिकारी को जांच कर शीघ्र रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें